सुपौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में महिला मोर्चा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार द्वारा आहूत बिहार बंद का गुरुवार को पिपरा प्रखंड मुख्यालय में व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विभिन्न चौक-चौराहों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर यातायात बाधित किया तथा दुकानदारों से शांतिपूर्ण तरीके से दुकानें बंद कराईं।
मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तेत्री देवी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने "मां का अपमान, नहीं सहेगा बिहार", "राहुल गांधी हाय-हाय", "तेजस्वी हाय-हाय" जैसे नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था जताते हुए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के सम्मान पर की गई अभद्र टिप्पणी से न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि पूरा देश आहत है। यह भारतीय संस्कृति और परंपरा पर सीधा प्रहार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग जारी रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बिहार बंद को सफल बनाने में नगर उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी कमलेश मंडल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर विश्वास, नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार झा, प्रमोद खां, सुरेश सिंह, सुशील मेहता, ब्रह्मदेव मेहता, डोमी मंडल, नटवर मंडल, रमेश शर्मा, राधेश्याम, तथा महिला कार्यकर्ताओं में अड़हुल देवी, तिलिया देवी, फूल कुमारी देवी, उमा देवी, सतनी देवी, ललिता देवी, जयमाला देवी, जूही देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं