Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये

 



सुपौल। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकल्प, पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

इससे पूर्व 26 सितम्बर को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि भेजी थी। वहीं शुक्रवार को द्वितीय चरण के तहत शेष लाभुक महिलाओं के खाते में राशि अंतरण किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जबकि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सुपौल जिला में लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा असरफ, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) दीपक कुमार यादव समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 550 से अधिक जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने लाभुक महिलाओं से संवाद कर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया।

इसके साथ ही सभी 11 प्रखंड मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर जीविका महिला समूहों ने भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। बड़ी संख्या में लाभुक महिलाएं इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं