Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा सुपौल का किया निरीक्षण, जेल प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश


सुपौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) रामचंद्र प्रसाद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव अफजाल आलम ने संयुक्त रूप से मंडल कारा सुपौल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारी सह नोडल अधिकारी, व्यवहार न्यायालय सुपौल सुदीप पांडे भी मौजूद रहे। टीम ने क्रमशः लीगल एड क्लीनिक, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड, वृद्ध वार्ड, पुस्तकालय एवं रसोईघर का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया और व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण उपरांत अधिकारियों ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें आवश्यकतानुसार विधिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मंडल कारा सुपौल में उसकी निर्धारित क्षमता से लगभग 400 से अधिक बंदी रह रहे हैं, जिसके कारण प्रशासन को कई व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं