Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

 


सुपौल। कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को सुपौल स्थित स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। स्थापना काल से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष किया है और देश में आपसी सौहार्द व भाईचारे का वातावरण कायम करने में अहम भूमिका निभाई है।

वहीं कार्यकारी जिला अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी हुकूमत और परतंत्रता से पीड़ित देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एच.ओ. ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन का बीजारोपण हुआ। बाद में गोपाल कृष्ण गोखले ने इस आंदोलन को गति प्रदान की और महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के माध्यम से इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र की नींव पड़ी और पार्टी ने आज तक अपने मूल सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने और संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं