जनता दरबार के दौरान जमीन से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें अंचल से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार में कुल 15 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 6 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जनता दरबार में अंचल अधिकारी उमा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी के अलावा अंचल लिपिक सुमेद कुमार, डाटा सहायक गुड़िया कुमारी सहित अंचल क्षेत्र से आए कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं