Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मध्य विद्यालय छातापुर की प्रभारी एचएम कुसुम कला कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई


सुपौल। छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय छातापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुसुम कला कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुईं और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जैनेंद्र मरीक तथा मध्य विद्यालय छातापुर के वरीय प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन मध्य विद्यालय छातापुर कोरियानी के प्रधानाध्यापक श्यामलाल मंडल सुमन ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कुसुम कला कुमारी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय ने शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रगति की। शिक्षकों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

सम्मानपूर्वक विदाई पाकर कुसुम कला कुमारी भावविभोर हो उठीं। उन्होंने समारोह आयोजित करने के लिए बीआरसीसी एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

समारोह का समापन प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुसुम कला कुमारी को स्मृति चिह्न भेंट कर एवं शुभकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी एचएम शिवनारायण साह, कुमारी निर्मला, हरेन्द्र कर्ण, जनार्दन राम, घनानंद झा, पीयूष कुमार पिंकु, बिरेन्द्र कुमार भास्कर, उषा कुमारी, रेखा कुमारी, गीता कुमारी, ललिता बैंग, सोना राज सुधांशु सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं