Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मैट्रिक परीक्षा 2026 : अपर समाहर्ता ने दो परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 


सुपौल। अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर राजकीयकृत बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय सुपौल तथा सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल में आयोजित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, वीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, स्वच्छता, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता सहित विधि-व्यवस्था की स्थिति का गहन जायजा लिया।

उन्होंने केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता ने परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के क्रम में दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संचालित पाई गई। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं