Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : आगलगी से दो परिवारों के गैर आवासीय घर जले, हजारों की संपत्ति नष्ट

 



सुपौल। छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झखाड़गढ़ पंचायत के वार्ड संख्या चार में मंगलवार की सुबह अचानक लगी आग से दो परिवारों के दो गैर आवासीय घर जलकर राख हो गए। इस आगलगी की घटना में घरों में रखा अनाज, वस्त्र, कागजी दस्तावेज सहित घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जाता है कि घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य कृषि कार्य के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान अचानक घरों से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना गृहस्वामियों को दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के अन्य घरों तक फैलने से बच गई।

खेत से लौटकर जब गृहस्वामी अपने घर पहुंचे तो जले हुए घरों को देखकर फूट-फूट कर रो पड़े। पीड़ितों की पहचान जमीला खातून (पिता– मो. इदरीश) तथा सगीरा खातून (पति– मो. अबुल) के रूप में हुई है। पीड़ितों ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक लगी आग से उनका एक-एक घर सहित अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

आगलगी की घटना के बाद पीड़ितों द्वारा क्षतिपूर्ति हेतु अंचल कार्यालय एवं छातापुर थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एक परिवार के एक घर जलने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है तथा सरकारी प्रावधानों के तहत अग्निपीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं