Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

धान अधिप्राप्ति की हुई समीक्षा, 98,270 मीट्रिक टन धान की खरीद, 226 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान



सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, सुपौल एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम (एफसीआई), सुपौल उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले को प्राप्त 1,40,991 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 15,826 किसानों से 98,270 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। इनमें से 15,255 किसानों को लगभग 226 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि एफआरके (FRK) की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण अब तक मात्र 1,885 मीट्रिक टन सीएमआर (चावल) ही राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की जा सकी है। इस संबंध में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम ने बताया कि अब तक कुल 893 क्विंटल एफआरके जिले को उपलब्ध कराया गया है, जिसे सभी मिलरों के बीच आवंटित कर दिया गया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि धान अधिप्राप्ति की चक्रीय व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करते हुए अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के माध्यम से मिलों एवं समितियों में भंडारित सीएमआर एवं धान की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं