Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा, डीएम ने दिये कई निर्देष

 


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित प्राप्त आवेदन की समीक्षा एवं जांच के लिए जिला स्तरीय समिति के बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा आवेदन की समीक्षा की गई। 

समीक्षौपरांत निर्देश दिया गया विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप यथा- थाने में दर्ज वाद की पीड़ित महिलाएं, महिला विशेष कोषांग में पंजीकृत पीड़ित महिलाएं, जिला अभियोजन कार्यालय में पंजीकृत वाद की पीड़ित महिलाएं तथा जिला जनता दरबार में अनुशंसित आवेदन की पीड़ित महिलाएं, अपना आवेदन स्वयं अथवा वन स्टॉप सेंटर, थाना, जिला अभियोजन कार्यालय , महिला विशेष कोषांग कोष के माध्यम से आवेदन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (icds) को देंगे। प्राप्त आवेदन को जिला स्तरीय समिति की बैठक में लेने हेतु निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं