Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

 



सुपौल। आगामी होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को छातापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने की। बैठक में होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में थानाध्यक्ष प्रमोद झा, पुअनि रीता कुमारी, भरत दास समेत थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बीडीओ डॉ. गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तत्पर है तथा जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से सहयोग अपेक्षित है।

थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने शराब के नशे और शराब तस्करी को गंभीर मुद्दा बताते हुए ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के स्टेज प्रोग्राम, तेज आवाज में डीजे बजाने तथा अश्लील गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि थाना क्षेत्र में होली का त्योहार हमेशा शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने विशेष रूप से शराब के अवैध कारोबार और सेवन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की, क्योंकि होली के दौरान अधिकांश विवाद का कारण शराब ही बनती है।

इस दौरान पवित्र माह-ए-रमजान के मद्देनजर आपसी संवेदनशीलता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि होली के दिन ऐसे लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाए जिन्हें रंग-गुलाल से परहेज है और उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सुखदेव प्रसाद भगत, फेकनारायण मंडल, रघुनंदन पासवान, मकसूद मसन, चंद्रदेव पासवान, संजय चौधरी, मो. नुरुद्दीन, शिवलाल यादव, राजेंद्र मंगरदैता, अरुण मंडल, सगमलाल यादव, रंजीत साह, रेशमलाल पासवान, गुंजन भगत, विमला देवी, सुमन साह, भूपेंद्र यादव, मो. हारूण, छोटू भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं