Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित



सुपौल। 09 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिले में संचालित प्रायोजन योजना, परवरिश योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत लाभुकों को सावधि योजना जमा प्रपत्र शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

दिव्यांगजनों के लिए बैटरीचालित साइकिल योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने हेतु जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थानों—बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान—में आवासित बच्चों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं उनके समुचित पुनर्वासन को लेकर भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार बच्चों के पुनर्वासन की प्रक्रिया को निरंतर गति प्रदान की जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित एवं सशक्त बनाया जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं