Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी ने नौ मवेशियों के साथ तीन तस्कर दबोचे, टाटा पिकअप जब्त

 


सुपौल। सशस्त्र सीमा बल की 45वीं बटालियन ने सीमावर्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। नरपतपट्टी बीओपी के जवानों ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एक टाटा पिकअप वाहन पर लदे नौ मवेशियों को जब्त किया है। इस दौरान तीन कथित तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि नरपतपट्टी बीओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी की संभावना को लेकर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर विशेष पेट्रोलिंग दल का गठन कर पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 17.75 किमी के समीप निगरानी बढ़ाई गई।

पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा पिकअप वाहन को आते देख जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में वाहन से 08 गाय एवं 01 बछड़ा बरामद किया गया। मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार नौ मवेशियों, एक टाटा पिकअप वाहन तथा तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद फयाज, मोहम्मद राजमूल एवं मोहम्मद शमीबिल्ला के रूप में हुई है। सभी नरपतपट्टी के निवासी बताए गए हैं।

एसएसबी द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त मवेशियों, वाहन एवं आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु अररिया जिले के कमलदाह फाटक के संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं