Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महिला दिवस पर एसएसबी ने आयोजित की 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

 


सुपौल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों की कई लड़कियों और एसएसबी की महिला जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने खेल भावना तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट गौरव सिंह ने महिलाओं और लड़कियों के विकास के लिए खेल, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ और सशक्त महिलाएं समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। दौड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद कमांडेंट द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

45वीं वाहिनी एसएसबी, वीरपुर सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। एसएसबी द्वारा समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं