Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित, एक व्यक्ति घायल




सुपौल। छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया स्थित रानीपट्टी नहर सायफन के समीप गुरुवार पूर्वाह्न हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान डहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी शंकर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शंकर कुमार बाइक से पिपरा जा रहे थे। इसी दौरान डहरिया सायफन के समीप अचानक सामने आए एक कुत्ते को बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छातापुर पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार शंकर कुमार पेशे से कारीगर हैं और किसी समारोह में भोजन बनाने के लिए बाइक से पिपरा जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं