Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : हरिनाहा चौक के पास दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत हरिनाहा चौक के समीप बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आपसी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के टिकुलिया वार्ड 13 निवासी अरविंद शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार तथा जदिया थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी वार्ड 12 निवासी रामचंद्र साह के 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में घायलों व उनके परिजनों ने बताया कि सुमन कुमार अपने गांव टिकुलिया से जदिया के राजेश्वरी की ओर जा रहा था, जबकि उमेश कुमार परसागढ़ी से त्रिवेणीगंज के गजहर की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हरिनाहा चौक के समीप पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं