सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही बाजार क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनके विचारों और लेखनी ने देश में सामाजिक चेतना और क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने लोगों से बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर बासुदेव राम, सत्य नारायण राम, छेदी शर्मा, कल्पेश्वर राम, देव नारायण दास, कैलु यादव, आशा कुमारी, खुशबू, जागो शर्मा, सूर्य नारायण राम, राम कृष्ण राम, जागेश्वर शर्मा एवं सुमित साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं