Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती



सुपौल। त्रिवेणीगंज बाजार मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारतीय संविधान के जनक एवं युग पुरुष डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल यादव के नेतृत्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कांग्रेस महासचिव शंभूनाथ अमरनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। वहीं डॉ. विश्वनाथ सराफ ने कहा कि बाबा साहब दलित समाज से आते थे और आज भी दलितों के सम्मान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष संकल्प लिया कि वे दलितों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। लक्ष्मी सरदार ने कहा कि आज हमें जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली है, वह बाबा साहब की देन है। शत्रुघन प्रसाद चौधरी ने कहा कि संविधान ही हमारी पहचान है और इसकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।

मौके पर डॉ. सिद्दीकी, मो. युनुस, दिलीप कुमार यादव, संजय कुमार, संजय यादव, अंकित झा, भोगेंद्र यादव, रमेश सरदार, अनिल कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं