Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : 40 किलो से अधिक गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार




सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड नंबर 7 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजपुर वार्ड नंबर 7 निवासी ललित साह के घर में अवैध रूप से गांजा रखकर नशे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें 40 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से उषा देवी (पति- ललित साह) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पिपरा थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में मदद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं