Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा


 

सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित होटल पंचमुखी प्रांगण में चैम्बर ऑफ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सज्जन कुमार संत ने की। बैठक में शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2023 में नगर परिषद के गठन के बाद से ही होल्डिंग टैक्स लागू होना चाहिए था। साथ ही टैक्स वसूली में व्याप्त असमानता और अनियमितताओं को दूर कर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। सदस्यों ने यह भी मांग की कि खाली पड़ी जमीनों पर होल्डिंग टैक्स नहीं लिया जाए।

शहर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सदस्यों ने अपनी चिंता जाहिर की। सभी बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने और पूर्व में लगाए गए तिरंगा लाइटों में खराब पड़ी लाइटों को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की गई। इसके अलावा घर-घर कचरा उठाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में वार्ड संख्या 25 में खुले में कचरा फेंके जाने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने वहां ठोस कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. इंद्रभूषण प्रसाद, हरिभजन सिंह, कैलाश अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, विपिन यादव, मनीष चौखानी, बोधि यादव, सुभाष यादव, गणेश कुमार, मनीष अग्रवाल, विवेक केजरीवाल, शुभम चौखानी, रवि चौखानी, जहाँगीर आलम सहित कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर सामूहिक रूप से पहल करने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं