Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : कॉलेज परिसर में तोड़फोड़, हथियारबंद लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर में शनिवार की अहले सुबह असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य सूर्यनारायण यादव ने बताया कि 11 अप्रैल की रात करीब 3 बजे बच्चा यादव, जनार्दन यादव समेत अन्य लोग हथियारों से लैस होकर परिसर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने Mahindra Tractor के जरिए कॉलेज की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और मैदान को जबरन जोतना शुरू कर दिया।

प्राचार्य के अनुसार, शोरगुल और ट्रैक्टर की आवाज सुनकर रात्रि प्रहरी दीपनारायण यादव मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की, हाथ-पैर बांध दिए और धमकी दी कि प्राचार्य से पांच लाख रुपये रंगदारी दिलाई जाए, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में विधायक मद से साइकिल शेड का निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसे भी बाधित किया गया। सूचना मिलने पर संबंधित पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

वहीं, त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं