सुपौल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विनीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। आक्रोश मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और लोकसभा में विपक्ष के विरोध के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं की भागीदारी रही। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष सीमा कुमारी कुशवाहा, रूबी जायसवाल, दिलीप कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, कार्यालय मंत्री विमलेंद्र कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा, टुनी देवी, ज्ञान बहादुर गुरुंग तथा जिला संयोजक सोशल मीडिया सुवेश राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को नई पहचान और सम्मान दिलाने वाला महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है और विपक्ष का विरोध महिलाओं की आकांक्षाओं के विपरीत है, जिसे देश की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं