Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शारदीय खरीफ महाअभियान : कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की दी गयी सलाह



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर एवं मुरली पंचायत में शनिवार को शारदीय खरीफ महाअभियान-2026 के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक खाद के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

चांदपीपर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपट्टी परिसर में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य राजकिशोर पासवान ने की। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, कृषि समन्वयक बीरेंद्र कुमार, एटीएम भागवत यादव, विद्या सुमन तथा किसान सलाहकार राजेश कुमार ने किसानों को मिट्टी बचाओ अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने की सलाह दी।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से वर्मी कंपोस्ट खाद, जैविक खाद तथा प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। साथ ही मूंग एवं ढैंचा जैसी हरी खाद वाली फसलों को खेत में सड़ाकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने की जानकारी दी।

उन्होंने जल स्रोतों, तालाबों, नदियों एवं जैव विविधता के संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, पर्यावरण संरक्षण तथा रसायन मुक्त खेती के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर किसान सलाहकार राजेश कुमार, उमेश मंडल, सुरेंद्र पासवान, दुर्गी प्रसाद मंडल, श्याम नारायण मंडल, शिवराम मंडल, सदानंद पासवान, शिवनारायण मंडल, संतोष पासवान, सुरेश मंडल, सुनील मंडल, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

वहीं मुरली पंचायत सरकार भवन में आयोजित कृषि जन कल्याण चौपाल की अध्यक्षता पूर्व मुखिया विजेंद्र प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम में एटीएम भागवत प्रसाद यादव, किसान सलाहकार विजेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार एवं श्याम कुमार भारती ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत रासायनिक खाद के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक खाद के उपयोग के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में सुभाष कुमार सुमन, वार्ड सदस्य फूलो देवी, बबलू पांडे, अर्जुन कुमार यादव, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार, शंकर शर्मा, नवीन झा, महेश्वर मुखिया, नंदलाल मुखिया, मुकेश यादव, उदय कुमार मरीक, रामकृष्ण यादव, सरवन कुमार, मनोज कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद साह, बच्चा मुखिया, वीरेंद्र मुखिया, मनोज मुखिया, अनिल कुमार, सीताराम मुखिया सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं